ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा
एम डी न्यूज़
रिपोर्टर जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख


छाता- जनपद मथुरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत हुए सड़क निर्माण कार्य में धांधली की पुष्टि हुई है। कोसी शाहपुर रोड से कोसी शेरगढ़ वाया शेरनगर बांगर (पैकेज संख्या यूपी 5082) का निरीक्षण करने पहुंची तीन सदस्यीय जांच टीम ने सड़क पर कई गड्ढे और निर्माण में भारी अनियमितताएं पाईं।

यह जांच जिला पंचायत सदस्य आर.पी. सिंह की शिकायत के बाद शुरू की गई थी। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और कार्य में हो रही देरी पर सवाल उठाए थे। इसके बाद जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पूजा गुप्ता के निर्देश पर एक जांच समिति का गठन किया गया।

जांच टीम ने कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बावजूद शिकायतकर्ता आर.पी. सिंह की मौजूदगी में पूरे मार्ग का मुआयना किया। आर.पी. सिंह ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही और अनियमितताओं से अवगत कराया।

जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता (AE) संजय यादव, मनरेगा के उपायुक्त (DC) विजय पांडे और PMGSY टीम के तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और निर्माण कार्यों में धांधली स्पष्ट रूप से सामने आई। जांच टीम ने अब इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पूजा गुप्ता को सौंपा जाएगा। प्रशासन द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर संभावित कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *