देवघर। पुलिस नगर थाना द्वारा चलाए जा रहे “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता” अभियान में नगर थाना द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत, महिला थाना मधुपुर द्वारा दंगल पाडा़ आश्रय गृह में किशोरियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान किशोरियों को पोक्सो एक्ट, दहेज प्रतिषेध कानून सहित बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला पुलिस पदाधिकारीयों द्वारा किशोरियों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों एवं कानून द्वारा प्रदत्त संरक्षण संबंधी जानकारियां भी साझा की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और आत्मनिर्भर एवं सजग बनाना था।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed