
विपनेश अवस्थी मितौली थाना प्रभारी बहुआयामी समाचार पत्र
लखीमपुर खीरी।
मितौली तहसील के ग्राम पंचायत दानपुर में श्री बाला जी क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने शुरू करवाया गया टूर्नामेंट जिसकी अध्यक्षता कर रहे अनुराग राज।
श्री बाला जी क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमों ने इंट्री लिया पहला मैच 12 ओवर का रामपुर बेहजम के मध्य खेला गया उसमें रामपुर टीम बाहर कर दी गई उसके बाद क्वार्टर मैच
रन्नूपुर टीम और बेहजम टीम के मध्य खेला गया जिसमें बेहजम टीम बाहर कर दी गई।उसके बाद सेमी फाइनल मैच रननूपुर और खुर्दा टीम के मध्य खेला गया जिसमें खुर्दा टीम विजेता बनी और दूसरी टीम मदारपुर टीम और और मगही टीम के मध्य मैच खेला गया जिसमें मगही टीम को हार मिली और बाहर कर दी गई।
फिर फाइनल मैच मदारपुर टीम जिसकी कप्तानी कर रहे उदयराज
और खुर्दा टीम जिसकी कप्तानी कर रहे कुशल शुक्ला दोनों टीमों के मध्य
फाइनल शानदार प्रदर्शन किया गया जिसका मदारपुर के कप्तान ने टास जीता लेकिन मदारपुर टीम ने गेंदबाजी ली।खुर्दा टीम ने पहले बल्लेबाजी की फाइनल मैच 14 ओवर का खेला गया जिसमें खुर्दा टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 11 विकेट के नुकसान पर 11 ओवर में 100 रन बना पाए। उसके बाद सेकेंड पारी में मदारपुर टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और 11 विकेट के नुकसान पर 13 ओवर में 66 रन बना पाई जबकि जीत के लिए सिर्फ और सिर्फ 101 रन बनाना था।
और खुर्दा टीम ने 35 रनों से जीत हासिल की। श्री बाला जी क्रिकेट टूर्नामेंट की कमेटी के द्वारा दोनों टीमों को शील्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मदारपुर की टीम से अवनीश कुमार को मैंन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर
सम्मानित किया गया।
कमेंटेटरी कर रहे अजीत मिश्रा उर्फ राहुल, पप्पू पांडे
टूर्नामेंट की इंपायरी कर रहे
दीपक राठौर, रिंकू राज,सत्यप्रकाश मौर्य, अनूप राज, रामजी, अमित शर्मा, कमेटी सदस्य अतुल मिश्रा, अर्पित मिश्र, बॉबी शर्मा,आदि।
