बहुयामी समाचार एम डी न्यूज के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट।

तिर्वा /कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिर्वा संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व मे कोतवाली तिर्वा पुलिस द्वारा दिनांक 27.05.2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की

चैकिंग के दौरान केला बाग पुलिया के पास से दीपक कठेरिया पुत्र कैलाश कठेरिया नि0 ग्राम जटियापुर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज को 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना तिर्वा पर मु0अ0सं0 0185/2026 धारा – 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *