ग्रामीण क्षेत्र में भोली भाली जनता को लूट रहे झोलाछाप डॉक्टर
तहसील प्रभारी मोहनलालगंज रिपोर्ट गंगा चरण एम डी न्यूज़


गोसाईगंज ब्लाक क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां आशा कार्यकर्ताओं पर कमीशन के लालच में गर्भवती महिलाओं की अवैध डिलीवरी कराने का आरोप लगा है।स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में स्थित दो निजी अस्पतालों में चार गर्भवती महिलाओं का सीजेरियन ऑपरेशन किया गया। नाम न छापने की शर्त पर बताया गया कि आशा कार्यकर्ता इन महिलाओं को सरकारी अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर कमीशन के लिए निजी अस्पतालों में ले जाती हैं।ग्रामीणों ने इस मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह प्रथा न केवल अवैध है, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी है। प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है। यही नहीं इस समय नर्सिंग होम में झोलाछाप डाकुओं का भी यही कार्य रहता है भोली भाली जनता को परेशान करने का कार्य जारी है यहां तक की नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है और ना ही डॉक्टर के पास डिग्री है लेकिन अपना जाल बिछाए बैठे हैं उनकी सेटिंग किसी अच्छे नर्सिंग होम से होती है जिसमें चंद्र पैसों के लालच में मरीज के जीवन के साथ खिलवाड़ करते हैं

41 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *