एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर एवं थाना प्रभारी चरथावल सत्यनारायण दहिया के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 03.06.2026 को थाना चरथावल पुलिस द्वारा थानाभवन-चरथावल मार्ग पर चैकिंग के दौरान 05 शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गयी तांबे की 10,प्लेट व 01,स्वीफ्ट कार बरामद की गयी। तांबे की प्लेट नुमा, 10, प्लेटो कीमत लगभग,5,5, लाख बताई जा रही।पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम शादाब पुत्र महफूश, उवेश पुत्र इकराम,आशिफ पुत्र इकराम निवासी छुटमलपुर सहारनपुर। फरमान पुत्र हनीफ, निवासी चोली सहाबुद्दीनपुर थाना भगवानपुर, उत्तराखण्ड बताए। थाना चरथावल पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
