विनीत तिवारी लखीमपुर-खीरी एम डी न्यूज़
लखीमपुर खीरी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर माही सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। वायरल हो रहे वीडियो में वह बिना हेलमेट स्कूटी चलाते हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, कानों में ईयरबड्स लगाकर और हाथ में मोबाइल लेकर सड़क पर वीडियो बनाती दिखाई दे रही हैं।

व्यस्त सड़क पर इस तरह की लापरवाही को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी है। यूजर्स का कहना है कि लोकप्रियता और व्यूज के लिए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालना है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस और ट्रैफिक विभाग से कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

117 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *