फतेहपुर रवि रावत की रिपोर्ट

सेवायोजन कार्यालय बाराबंकी द्वारा 15,जून को किया जा रहा रोजगार मेले का आयोजन

बाराबंकी में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बाराबंकी सेवायोजन कार्यालय द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक जहांगीराबाद,बाराबंकी परिसर में दिनांक 15 जून को प्रातः 10:00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
यह रोजगार मेला राजकीय पॉलिटेक्निक जहांगीराबाद बाराबंकी परिसर में आयोजित होगा। जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनी एमoआरoएफ टायर लिमिटेड द्वारा निम्नलिखित पदों हेतु साक्षात्कार/परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेगी।
इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण आवश्यक है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों बायोडाटा तथा फोटो के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक सुमैया नगर,जहांगीराबाद बाराबंकी में 10:00 बजे उपस्थित होकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
जिला सेवायोजना अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 18 से 30 वर्ष के पुरुष और महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

योग्यता:सीटीसी

हाथ में वेतन

10वीं/12वीं/आईटीआई

18,000/माह

16,530/माह

डिप्लोमा/बीए/बीएससी/बीकॉम/बीसीए

19,500/माह

₹18,030/माह

बीटेक/बीई

*20,500/माह

19,030/माह

आयु: 18 से 30 वर्ष

लिंग: पुरुष और महिला – दोनों आवेदन कर सकते हैं

अनुभव: नवसिखुआ को प्राथमिकता

आवश्यकता: केवल उत्तीर्ण उम्मीदवार

ज्वाइनिंग: तत्काल ज्वाइन करने वाले

नौकरी का विवरण

कार्य घंटे: प्रतिदिन 8 घंटे

शिफ्ट: रोटेशनल – दिन/रात/दोपहर का दिन

विभाग: उत्पादन (मशीन संचालन)

आकर्षक वजीफा (उद्योग में सर्वश्रेष्ठ)

कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया गया आवास (भरूच)

सुरक्षा जूते और वर्दी – कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी

निःशुल्क कैंटीन सुविधा

परिवहन सुविधा

व्यापक चिकित्सा बीमा

व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा

एडवांस्ड और मास्टर डिप्लोमा प्रमाणन (3 वर्ष बाद)

वार्षिक प्रशिक्षण समापन लाभ

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *