वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल


मवई चौराहा स्थित अतुल चाट कॉर्नर के सामने गुरुवार को मवई चौराहा निवासी बाबूलाल सोनी की पल्सर बाइक में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी तरह राख हो गई।
घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंचे मवई थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *