(आचार्य तृप्ति आर्य के जन्मदिन पर भी लगाया गया वृक्ष
बिल्सी(बदायूँ)।तहसील क्षेत्र बिल्सी के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । इस अवसर पर वैदिक विदेशी आचार्य तृप्ति आर्य का जन्मदिन भी मनाया गया ,इस मौके पर आचार्य तृप्ति आर्य ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । अंतर्राष्ट्रीय वेद कथाकार आचार्य संजीव रूप ने भी वृक्ष लगाए तथा उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि ‘पर्यावरण का अर्थ होता है हमारा जलवायु और जीवन के लिए उपयोगी प्राकृतिक सभी तत्व प्रदूषण मुक्त रहे । आज हमने अपने भौतिक व्यवहार से मशीनों का अत्यधिक उपयोग करने के चलते पर्यावरण को बिगाड़ दिया है । जल बिगड़ गया है वायु दूषित हो गई है औषधियाँ वनस्पतियां दूषित हो गई हैं नदियां दूषित हो गई हैं, हमें चाहिए कि हम उनकी पवित्रता के लिए कदम उठाएँ । जहां तक संभव हो प्रदूषण से बचें और वृक्षारोपण करें तथा यज्ञ करें । घर में दीप जलाएँ ।इस मौके पर ट्री मैन प्रशांत जैन,मृगांक जैन,डॉ नीरज अग्निहोत्री, सूरज सागर समेट अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।।


