विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर में जामुन एवं अशोक के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, एसडीओ एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डीआईजी संजीव त्यागी ने बाद में वाराह क्षेत्र धाम में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं जागरूकता शिविर में भी सहभागिता की तथा पौधारोपण कर लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का अमूल्य धन हैं और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में वन विभाग, पुलिस विभाग, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

9 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *