मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना कोतवाली पुलिस और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों अमजद, गुलवेज और जोएब को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका साथी शुभम अभी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत की 2845 प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की शीशियां, 3 लाख रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ऑल्टो कार बरामद की है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह गाजियाबाद से प्रतिबंधित कफ सिरप लाकर उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करता था। इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
लाखों की प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद
3 लाख नकद और कार जब्त
उत्तराखंड तक फैला था तस्करी का नेटवर्क

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed