देवघर, पुलिस को कुंडा थाना क्षेत्र में हुए गोली कांड का 48 घंटे के अंदर सफलता हाथ लगी।
विदित हो कि दिना० 03. 06. 2026 कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कानिजोर स्थित बी.एन. झा कॉलेज के समीप एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर 48 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन गोलीबारी कांड में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी अभियुक्तों द्वारा अपना अपराध स्वीकार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में, गोविंद कुमार यादव उम्र 18 वर्ष, पिता शालिग्राम यादव, सा० खोरादा, बंपास टाउन, थाना देवघर, जिला देवघर, सौरभ देव उर्फ छोटू, उम्र 19 वर्ष, पिता कवि देव, सा० संग्रामलोड़िया, थाना जसीडीह, जिला देवघर, अक्षय कुमार वर्मा, उम्र 21 वर्ष, पिता चंद्रशेखर वर्मा, स० बैरियार बांध, बंमपास टाउन, थाना देवघर, जिला देवघर, आदित्य कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता मदन प्रसाद राम, सा० सुभाष चौक, थाना देवघर, जिला देवघर का निवासी है।
कुंडा थाना कांड सं० 68 /2026 का उद्भेदन करते हुए देवघर पुलिस ने गोलीबारी की घटना में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, तथा घटना में प्रयुक्त एक 9 एमएम पिस्टल एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed