रामनगर बाराबंकी
लोधेश्वर महादेवा धाम स्थित प्राचीन स्थल तीर्थ कुरुक्षेत्र आश्रम में पर्यावरण प्रेमी मोनू भाकर के संयोजन में लेटेस्ट सुषमा देवी फाउंडेशन द्वारा 30वें “रोग मुक्त भारत 2035” निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन की चेयरमैन माया पटेल एवं संस्थापक-निदेशक डॉ. दिव्यांशु पटेल के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सैकड़ों लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमी मोनू भास्कर व अन्य द्वारा औषधीय एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। पर्यावरण प्रेमी मोनू भास्कर ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन दाता है वृक्षों के बिना जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती। मोनू भास्कर ने लोगों से वृक्षारोपण करने एवं उनको सुरक्षित रखने अपील की
डॉ. दिव्यांशु पटेल ने कहा कि स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं । कार्यक्रम में डॉ. विवेक सोनी, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक शुक्ला महिला मोर्चा मंडल महामंत्री प्रतिमा मिश्रा डॉ संजय तिवारी, पत्रकार रवि चौहान पत्रकार अंजनी अवस्थी वन विभाग के निरीक्षक संजय पटेल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रमों के समापन पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed