एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत खालापार थाना प्रभारी बबलू कुमार के कुशल नेतृत्व में
आज दिनांक 05.06.2026 को गठित पुलिस टीम शामली बाईपास पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाईकिल पर सवार 03 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रूकने का इशारा किया। तो वह नहीं रुके तथा तेजी से मुडकर भागने लगे। पुलिस टीम को बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। आगे चलकर अभियुक्तों की मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी। अभियुक्त मोटरसाईकिल को छोडकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। अभियुक्तों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के कब्जे से 03 अवैध तमंचे, 03 जिन्दा कारतूस व 03 खोखा कारतूस, 109 एटीएम कार्ड, 30,000/- रुपये नगद, 03 मोबाईल फोन व 01 मोटरसाईकिल बरामद की गयी।गिरफ्तार बदमाशो के नाम वसीम पुत्र हनीफ निवासी ग्राम सूरजपुर महनवा थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत। शादाब खान पुत्र इकबाल खान निवासी विजय पार्क मौजपुर गली न0 18 वी/174 थाना जाफराबाद दिल्ली। आसिफ पुत्र इरशाद निवासी ग्राम चौलदा थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत। बताया। थाना खालापार पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
