तहसील मोहनलालगंज के ब्लॉक गोसाईगंज पतंजलि योग केंद्र गंगागंज में आज योग प्रोटोकॉल के तहत योग कराया गया जिसमें शिरकत करने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने पहुंचकर योगाभ्यास किया । पतंजलि योग समिति गंगागंज अध्यक्ष के नागेश कुमार ने योग प्रोटोकॉल का उपस्थित जनसमूह को योगाभ्यास कराया । प्रोटोकॉल के पहले पतंजलि योग समिति लखनऊ के अध्यक्ष उदय राज ने म्यूजिक योग कराकर सभी को पसीना पसीना कर दिया । योगाभ्यास के बाद विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह का पतंजलि योग समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया । अवनीश कुमार सिंह ने सभी से निवेदन किया कि आप सभी लोग प्रतिदिन योग करें और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित ग्रामीण स्टेडियम गंगागंज में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर योगाभ्यास करें और इसे अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करें । ओंकार सिंह ने अपने उदबोधन में उपस्थित योग साधकों से कहा योग और यज्ञ के माध्यम से हम अपना जीवन सुखमय कर सकते हैं । सरिता तिवारी ने उपस्थित महिलाओं से अपील की आप सब योगाभ्यास के कार्यक्रम में शामिल जरुर हों। इस अवसर पर अवनीश कुमार सिंह ने भी तमाम योग साधकों को सम्मानित किया । कार्यक्रम में योग गुरु उदयराज जिला प्रभारी ओंकार सिंह प्रांत प्रमुख योग राष्ट्रीय सेवक संघ युवा भारत प्रभारी व योग शिक्षक कुलदीप व्यवस्थापक नागेश कुमार शिक्षक शिक्षाविद अनिल कुमार वर्मा मातृशक्ति शिक्षिका सरिता तिवारी सी पी एल इंटर कॉलेज एवम् समिति जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, पंचशील शिक्षा निकेतन, पतंजलि योग समिति पौशाला बाजार, पतंजलि योग समिति केवली ,पतंजलि योग समिति विस्तार लखनऊ, श्रीराम ग्लोबल समिति, जनेश्वर मिश्र पार्क समिति के सदस्यों सहित सैकड़ो योग साधक मौजूद थे

14 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *