रिपोर्ट : शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर
आज दिनांक 07/6/26 प्रातः 7 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार फिट इंडिया मूवमेंट एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फ़तेहपुर व स्पोर्ट्स स्टेडियम के संयुक्त तत्वावधान व चेयरमैन फ़तेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेडक्रास भवन से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक सायकिल रैली निकाली गई।रैली को जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ निशात शहाबुद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य, स्पोर्ट्स स्टेडियम,सदाशिव इंटर कॉलेज रेल बाजार,विद्या त्रिपाठी इंटर कॉलेज व सम्मानित नागरिकों ने साईकल चलाई।

मार्ग में सभी लोग साईकल चलाते हुए “सायकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ”,”सायकिल चलाओ ईंधन बचाओ”,”पानी बचाओ जीवन बचाओ” के नारे लगाते हुए चल रहे थे।रेडक्रास चेयरमैन ने कहा कि उनके द्वारा सभी के सहयोग से पूर्व में भी पर्यावरण व जल संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाए जाते रहें हैं और हम सभी को अपनी आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए जागरूक होना होगा।जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि सायकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है और हम सभी को प्रत्येक दिन जितना अधिक से अधिक हो सके ईंधन बचाने के लिए सायकिल अवश्य चलाना चाहिए।

अंत में रेडक्रास सोसाइटी द्वारा सभी को बिस्कुट का वितरण किया गया।इस अवसर पर वाइस चेयरमैन डॉ विवेक श्रीवास्तव,कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र अग्निहोत्री,दिलीप कुमार श्रीवास्तव,चैतन्य कुमार,आजीवन सदस्य डॉ वकील अहमद सिद्दीकी,आशीष गौड़ एडवोकेट,उमेश कुमार श्रीवास्तव,गोरेलाल लोधी,जितेंद्र शुक्ल सेवानिवृत्त एयर फोर्स ऑफीसर,शैलेंद्र सिंह भदौरिया,सुरेश कुमार श्रीवास्तव,सुजीत सिन्हा,अंगद सिंह चंदेल,मनीष सिंह,संजय गुप्ता,हिमांशु श्रीवास्तव,कौशल कुमार श्रीवास्तव,अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक एथलेटिक्स मोहम्मद आरिफ खान,खेलो इंडिया के जितेंद्र यादव,हैंडबाल के मोहित यादव,क्रिकेट के पुष्पेंद्र सिंह,क्रीड़ा भारती के शुभम पाल,आर्मी ट्रेनिंग से अभिनेष मौर्य,शुभम पाल,आचार्य रामनारायण,सुधांशु कुमार सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

