BREAKING NEWS
रतनपुरी पुलिस का चक्रव्यूह अभियान सफल, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा जेल,
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन दभेड़ी वाले, जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस ने चक्रव्यूह अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त मिन्नू पुत्र सप्पू निवासी रियावली नंगला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महादिक अक्षय संजय, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। अभियुक्त विद्युत अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चौधरी एवं हेड कांस्टेबल ज्ञानवीर सिंह शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

