ब्रेकिंग न्यूज़

रतनपुरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, विस्फोटक फैक्ट्री कांड के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार,

MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: छवि जैन दभेड़ी वाले
जिला महिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पुलिस को अवैध विस्फोटक निर्माण और धमाका प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चर्चित मुकदमा संख्या 58/2026 में लंबे समय से वांछित चल रहे दो आरोपियों रियासत उर्फ सोबी और अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि 18 अप्रैल 2026 को थाना रतनपुरी क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर माफी में बिना लाइसेंस विस्फोटक पदार्थ बनाने के दौरान भीषण धमाका हुआ था। धमाके में कई लोग घायल हुए थे तथा मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं और विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महादिक अक्षय संजय, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी राकेश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को ग्राम मुजाहिदपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अवैध विस्फोटक निर्माण मामले में नामजद वांछित थे और उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच को और मजबूती मिली है। क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

रतनपुरी पुलिस की सख्त कार्रवाई से फरार आरोपियों में मचा हड़कंप, अवैध विस्फोटक कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *