मूड़ा बुजुर्ग गांव के तीन घरों से लाखों की चोरी
बहुयामी समाचार रिपोर्टर संदीप बाजपेई थाना फरधान
फरधान,खीरी । बीती रात थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा बुजुर्ग में अज्ञात चोरों द्वारा तीन घरों से 25000 की नगदी समय लाखों के जेवर चोरी हो गए हैं। घरों में चोरी होने की जानकारी परिजनों को सुबह सो कर उठने के बाद हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूड़ा बुजुर्ग गांव निवासी रामगोपाल गिरि ने बताया कि वह लोग परिवार सहित छत पर लेटे हुए थे। सुबह सोकर उठे तो घर के कमरों के ताले खुले पड़े मिले और सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा मिला। देखने पर पता लगा कि अलमारी या बक्सों में रखें नगदी और कपड़े समेत सोने चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। चोर पीछे की दीवार में लगी खिड़की की जाली काटकर अंदर दाखिल हुए। वही गांव के ही पंकज शुक्ला के घर से बर्तन व जेवर चोरी हो गए हैं। गांव के ही तीसरे मकान में मुकेश गिरी यहां से पच्चीस हजार की नगदी समेत जेवर और बर्तन चोरी हुए हैं। पंकज शुक्ला ने बताया बक्से में रखी पांच हजार की नगदी और सोने चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। चोरी की जानकारी सुबह सोकर उठने के बाद हुई है। तीनों घरों में चोर खिड़की की जाली काटकर दाखिल हुए हैं। रविवार सुबह सूचना पाकर थाना फरधान पुलिस ने मौका मुआयना किया है। परिजनों को जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। वहीं तीनों पीड़ितों द्वारा तहरीर दी गई है। एसओ निराला तिवारी ने बताया आज ही चार्ज संभाला है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। चोरी रोकने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

