जिलाधिकारी अमेठी एवं पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा नवीन पुलिस लाइन के हैंडओवर के संबंध में की समीक्षा गोष्ठी ।
जिलाधिकारी अमेठी एवं पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा आज दिनांक 08.06.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार, गौरीगंज में नवीन पुलिस लाइन के हैंडओवर के संबंध में संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी की गई । गोष्ठी में नवीन पुलिस लाइन परिसर के निर्माण कार्यों, उपलब्ध कराई गई सुविधाओं तथा हैंडओवर प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई । जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि हैंडओवर की समस्त औपचारिकताओं को निर्धारित मानकों एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए । गोष्ठी के दौरान नवीन पुलिस लाइन में उपलब्ध कराए गए भवनों, आवासीय एवं प्रशासनिक सुविधाओं, विद्युत, पेयजल, सड़क एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराते हुए नवीन पुलिस लाइन हैंडओवर की प्रक्रिया संपन्न कराई जाए ।

अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *