सर्वप्रथम डॉ अनुराग द्वारा उपस्थित सभी 35 बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव हेतु होमियोपैथिक औषधि प्रदान की गई
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट : शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

आज दिनांक 08/06/26 दोपहर 12 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा केंद्रीय बीड़ी श्रमिक चिकित्सालय कबाड़ी मार्केट पीरनपुर में श्रमिकों के बच्चों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।आयोजक जयशंकर तिवारी द्वारा डॉ अनुराग व अन्य अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।सर्वप्रथम डॉ अनुराग द्वारा उपस्थित सभी 35 बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव हेतु होमियोपैथिक औषधि प्रदान की गई व सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।डॉ अनुराग व जयशंकर तिवारी द्वारा सभी बच्चों को जिन्होंने अपनी कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उन सभी को कॉपी,पेंसिल,रबर,कटर,पेन,बिस्कुट,जेमेट्री बॉक्स,टिफिन,स्केल इत्यादि वस्तुएं प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर आजीवन सदस्य उमेश कुमार, अभिनव श्रीवास्तव,डॉ जीवन मेहरोत्रा सीएमओ व प्रमुख सहयोगी सुंदरम द्विवेदी उपस्थित रहे।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed