पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा उ0प्र0 नागरिक पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 2026 निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके के सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

     दिनांक 08.06.2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड द्वारा जनपद में प्रस्तावित उ0प्र0 नागरिक पुलिस आरक्षी भर्ती 2026 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा परीक्षा के प्रथम दिवस आज दिनांक 08.06.2026 को परीक्षा केन्द्र पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज अमेठी, रणन्जय इण्टर कॉलेज गौरीगंज, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज मुंशीगंज व पुलिस कार्यालय में स्थापित इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन तलाशी लेकर एवं एच0एच0एम0डी0 (हैण्ड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) से स्कैन करने के बाद ही केन्द्र के अन्दर प्रवेश देना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । केन्द्र के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधि0/कर्म0गण को अनावश्यक भीड़ जमा न होने, सड़क के किनारे खड़े वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही पार्क कराने एवं यायाताय सुचारु रूप से संचालित कराने हेतु आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये । इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम में निगरानी हेतु तैनात अधि0/कर्म0गण को सतर्क दृष्टि रखते हुए परीक्षा केन्द्रों को बारीकी से निगरानी करते हुए निर्देशित किया गया ।

अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed