बड़ी खबर
सिखेड़ा पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, हत्याकांड का खुलासा; मुख्य अभियुक्त समेत दो गिरफ्तार
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट : छवि जैन दभेड़ी, जिला महिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर। थाना सिखेड़ा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर एवं वांछित हत्याभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि सघन कॉम्बिंग अभियान के दौरान मामले की मुख्य अभियुक्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। इसके अलावा मृतक विकसित उर्फ रॉकी का पासपोर्ट, चेक बुक, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड एवं वाहन की आरसी सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
मुख्य अभियुक्ता की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का पर्स, तीन डेबिट कार्ड, 196 रुपये नकद, एक अंडरवियर तथा रक्तरंजित अंगोछा भी बरामद किया है। बरामद साक्ष्यों को पुलिस ने जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई हत्याकांड के खुलासे में एक बड़ी सफलता है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा अन्य संभावित पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

