प्रयागराज । शहर के ऐतिहासिक शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। इनमें प्रतिदिन सुबह-शाम टहलने वालों के साथ ही पर्यटक और शहरवासी भी शामिल हैं। इन दिनों पार्क में कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन किसी न किसी पर हमला कर रहे हैं। रविवार शाम भी दो युवतियां ऐसी ही घटना का शिकार हो गईं। पार्क में टहलते समय कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। इससे दोनों जख्मी हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों की जान बचाई।
अक्सर कुत्ते लोगों पर करते हैं हमला शहर के सबसे अहम पार्क शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में यह घटना कोई नई बात नहीं हैं। हर महीने से आठ से 10 लोग पार्क में कुत्तों के हमले में घायल होते रहते हैं। कोई इनके काटने से तो कोई इनके दौड़ने पर गिरकर जख्मी हो जाता है। रविवार को भी दो युवतियां घायल हो गईं।

रिपोर्ट अनुज कुमार
