फावड़े से हमले के आरोपी पर रतनपुरी पुलिस का शिकंजा, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी अरविंद उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने ग्राम रतनपुरी निवासी अंकित के पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी तथा फावड़े से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इस संबंध में थाना रतनपुरी में मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपी लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था।
रतनपुरी पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए आरोपी को निक्की की ट्यूबवेल, ग्राम रतनपुरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।
गिरफ्तारी टीम में पवन कुमार, मोहित कुमार, महावीर सिंह एवं आरक्षी गजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

