ब्रज 84 कोस परिक्रमा के दौरान भीषण गर्मी और उमस के बीच देवेंद्र डेरी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष जलसेवा का आयोजन किया गया। परिक्रमा मार्ग पर लगाए गए सेवा शिविर में शीतल पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली।सेवा कार्य में जुड़े युवाओं और सहयोगियों ने पूरे उत्साह के साथ परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को पानी वितरित किया।
श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य भारतीय संस्कृति की परंपरा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
देवेंद्र डेरी के प्रतिनिधियों ने बताया कि ब्रज की पावन 84 कोस परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों ने भी इस जलसेवा अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार की व्यवस्था परिक्रमा यात्रियों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होती है

