
संवाददाता -जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख
परिवार सहित राधारानी का आशीर्वाद लेने बरसाना पहुंचे उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाल
राधारानी के दरबार में नतमस्तक हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली
बरसाना। उत्तर प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली सोमवार को अपनी दो दिवसीय ब्रज यात्रा के दौरान सपत्नीक विश्व प्रसिद्ध श्री राधारानी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ दर्शन-पूजन कर राधारानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन को लेकर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

राजभोग आरती के समय वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत मंदिर पहुंचे मुख्य न्यायाधीश ने सपत्नीक राधारानी के समक्ष पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायत पुजारी मधुमंगल गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा संपन्न कराई। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने श्रीजी के चरणों में पुष्पमाला एवं भोग प्रसाद अर्पित किया। दर्शन के उपरांत उन्होंने गर्भगृह की चौखट पहुंचकर देहरी पूजन तथा इत्र सेवा भी की।
इस अवसर पर मंजीत सिंह सिरोही ,जिला जज मथुरा विकास कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रत्युष मिश्रा भी मौजूद रहे।
दर्शन के दौरान मंदिर रिसीवर डॉ. यज्ञ पुरुष गोस्वामी एवं मधुमंगल गोस्वामी ने मुख्य न्यायाधीश को श्रीजी का प्रसादी थाल और स्मृति चिह्न भेंट किया। वहीं रिसीवर आशीष कृष्ण गोस्वामी ने राधारानी की चुनरी और बुके भेंट कर उनका सम्मान किया। मंदिर के रिसीवर सुशील गोस्वामी ने उन्हें बरसाना मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व और पौराणिक परंपराओं की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य न्यायाधीश की इस धार्मिक यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी एडीएम नन्द प्रकाश मौर्य तथा एसडीएम गोवर्धन सुशील सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य न्यायाधीश के आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
