पॉलिटेक्निक और GIC में देखीं सीसीटीवी, स्ट्रांग रूम और सुरक्षा व्यवस्था
DM-एसपी का निर्देश – परीक्षा शांतिपूर्ण व पूरी पारदर्शिता से कराएं
फतेहपुर, 08 जून, 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को शहर के दो बड़े परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही परीक्षा की हर व्यवस्था को बारीकी से परखा।
सीसीटीवी से स्ट्रांग रूम तक जांच
निरीक्षण के दौरान DM और एसपी ने परीक्षा हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता चेक की। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था देखी और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के इंतजाम परखे। केंद्रों पर प्रवेश, तलाशी और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की व्यवस्था भी देखी गई।
अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और किसी भी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
दो पालियों में शांतिपूर्ण हुई परीक्षा
जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। DM-एसपी के निरीक्षण और सख्त निगरानी के चलते जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। नकल या किसी अन्य गड़बड़ी की कोई शिकायत सामने नहीं आई।

प्रशासन ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरे जिले में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *