अधिक मास के चौथे सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने लोधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक।

मन्दिर प्रांगण सहित मेला परिसर में श्रद्धालुओं ने विशेष अनुष्ठान के साथ की पूजा अर्चना।

महादेवा बाराबंकी
जनपद बाराबंकी के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के चौथे सोमवार को मंदिर के कपाट खुलते हैं श्रद्धालुओं का समूह हाथों में गंगाजल फल फूल पूजन सामग्री लेकर हर हर बम बम भोले के जयकारों के साथ मंदिर गर्भ गृह की ओर बढ़ते ही चल रहे थे, रविवार से ही भारी संख्या में श्रद्धालु साष्टांग दंडवत लेट कर परिक्रमा करते हुए अपने आराध्य का जलाभिषेक करने के लिए लोधेश्वर महादेव पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ जो चलता ही रहा। रास्ते की दुश्वारियां व कठिनाइयां होने के बावजूद चेहरे पर नाम मात्र की भी थकान नजर नहीं आ रही थी, परिक्रमा पूरी कर जलाभिषेक दर्शन पूजन कर प्रफुल्लित नजर आए। मंदिर प्रांगण सहित मेला परिसर श्रद्धालुओं का भक्ति मय वातावरण हर हर बम बम बम भोले के जयकारों के साथ साष्टांग दंडवत लेट कर परिक्रमा करते हुए लोधेश्वर महादेव पहुंच रहे हैं, मेला परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा जगह अखंड रामचरितमानस पाठ के साथ ओम नमः शिवाय संकीर्तन चलते रहे। सोमवार के दृष्टिगत तहसील रामनगर उपजिलाधिकारी आनंद कुमार तिवारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत के दिशा निर्देशन पर तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए। मंदिर गर्भ गृह के अन्दर महादेवा चौकी प्रभारी रजनीश कुमार पांडे श्रद्धालुओं को सकुशल जलाभिषेक करा कर बाहर निकलने में सुरक्षा कर्मियों के साथ मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रहे। थाना रामनगर प्रभारी अरुण प्रताप सिंह भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।मंदिर प्रांगण सहित मेला क्षेत्र में भक्ति मय माहौल के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा अखंड रामचरितमानस पाठ ओम नमः शिवाय का पाठ के अनुष्ठान चलते रहे। शिव अभरण सरोवर पर लखनऊ पीएसी की जल पुलिस के सुरक्षा कर्मी भगवान पल, इमरान खान, राजन सिंह , संजय कुमार आदि के द्वारा मोटर बोट के साथ सरोवर में श्रद्धालुओं को सचेत करते हुए सुरक्षा व्यवस्था में लग रहे। मेले में आए हुए श्रद्धालुओं ने दुकानों पर जमकर खरीदारी करते रहे जिससे मेले में चहल-पहल बनी रही श्रद्धालुओं के सुरक्षा में जगह-जगह पुलिस फोर्स के जवान सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर बनाए रहे।

तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *