
संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख
आज दिनांक 9/6/26 में मथुरा जिले के गांव बुखरारी में उस समय हड़कंप मच गया । पूर्व प्रधान श्री लकखों मुकदम के भतीजा देवेन्द्र मुकदम गांव में ही एक परचून की दुकान करता है। वह किसी नजदीकी coca cola कंपनी के डिस्टीब्यूटर से कोल्डड्रिंक लाया था। जब उस कोल्डड्रिंक की बोतल में कोई संघनित चीज देखा तो बोतल खोली और किसी वर्तन में पलटा तो सील बंद बोतल में एक मृत छिपकली को देखकर हैरानी हुई।
एक सील बंद coca cola कंपनी (coca cola) कोल्ड ड्रिंक की बोतल में मरी हुई छिपकली निकलने का दावा करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल घटना से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
घटना का विवरण
वीडियो में दावा: वायरल क्लिप में एक व्यक्ति दुकान से खरीदी गई कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल दिखाता है, जो पूरी तरह से सील बंद नजर आती है।
छिपकली का निकलना: ढक्कन खोलने से पहले बोतल के अंदर कुछ संदिग्ध दिखने पर शख्स वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू करता है। जब कोल्ड ड्रिंक को एक बर्तन में पलटा जाता है, तो उसके साथ एक मरी हुई छिपकली बाहर गिरती है।

सबसे बडी हैरानी की बात यह है कि कैसे ये कंपनियां इंसान की स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है।
श्याम सिंह, धर्मराज मास्टर, हरीशचंद्र मास्टर, आदि ने मरी हुई छिपकली को देखा और वीडियो बनाया।
