एम डी न्यूज़
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी )की टीम ने एक मोबाइल कारोबारी के आवास पर छापा मारा है। सुबह करीब 8 बजे हुई इस अचानक कार्रवाई से पूरे इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी हुई बताई जा रही है। इस घर मे बड़े स्तर पर ब्लैक मनी को व्हाइट किया जा रहा था। जिसके बाद जब टीम पहुंची तो सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद सभी अलमारियों, बेड, सोफे की जांच की जा रही है। ईडी का अंदेशा है कि घर पर बड़े स्तर पर रुपए मौजूद है। ईडी की टीम तड़के ही प्रेमनगर के मारवाड़ी गंज इलाके में स्थित मोबाइल कारोबारी के घर पहुंच गई। टीम के आते ही आसपास के सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखने के लिए ईडी की टीम ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी अपने साथ लिया है। घर के बाहर और भीतर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। टीम ने कारोबारी के घर के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बंद कर दिए हैं और अंदर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ के साथ ही दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है और बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के खुलासे की आशंका जताई जा रही है।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *