जनपद गोंडा के विकास खंड झंझरी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
एमडी न्यूज उत्तर प्रदेश प्रभारी -अजीत यादव
गोण्डा- मंगलवार को जनपद गोंडा अंतर्गत विकासखंड झंझरी परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष नूर मोहम्मद की अध्यक्षता में हुआ ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी व किसान नेता , कार्यकर्ता मौजूद रहे । बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। विकासखंड झंझरी के अंतर्गत हो रही यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाकर समस्त किसानों को 266.50 रू. प्रतिबोरी की दर से बिना टैगिंग यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए। विकासखंड झंझरी के ग्राम सभा सिसवरिया में लगे ट्यूबवेल को तत्काल प्रभाव से चालू कराया जाए विकासखंड झंझरी अंतर्गत सभी ग्राम सभा में भीषण गर्मी को देखते हुए रोस्टर के हिसाब से बिजली उपलब्ध कराई जाए । सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के अलावा खतौनी देकर यूरिया खाद उपलब्ध कराया जाए तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विकासखंड झंझरी ब्लॉक के परिसर में सुलभ शौचालय व मीटिंग हॉल के बाहर लगा पंखा अगले मासिक बैठक तक चालू कराया जाए और सभी कर्जदार किसानों का कर्ज माफ हो ताकि जो किसान आत्महत्या कर रहे हैं उस पर रोक लगे। झंझरी के सभी ग्राम सभाओं में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत अथवा रिबोर कराया जाए।
ब्लॉक अध्यक्ष झंझरी नूर मोहम्मद एमडी न्यूज रिपोर्टर को बताया कि किसानों की समस्या के समाधान केलिए संगठन सदैव आवाज उठा रहा है यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जायेगा,उन्होंने सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय चिंतन शिविर हरिद्वार चलने का भी आव्हान किया।
इस मौके पर वंश राज वर्मा जिला अध्यक्ष गोंडा, विक्रम पटेल ,वंशराज पटेल, मोहम्मद अयूब, नूर मोहम्मद, मोहम्मद सब्बिर, बछराज वर्मा मेराज, जुबैर सहित दर्जनों किसान नेता मौजूद है।

