मुजफ्फरनगर में प्लास्टिक माफियाओं पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार! प्रतिबंधित पॉलिथीन और डिस्पोजल के खिलाफ चला ताबड़तोड़ अभियान, हजारों का जुर्माना,

MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलिथीन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान भगत सिंह रोड स्थित कई दुकानों पर छापेमारी की गई, जहां प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन, प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास एवं अन्य सामग्री का उपयोग और बिक्री होते हुए पाए जाने पर सख्त कदम उठाए गए।

अभियान के दौरान टीम ने 7 दुकानों की जांच की और करीब 3.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर ₹14,000 का जुर्माना भी लगाया गया। कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई व्यापारियों ने भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने का आश्वासन दिया।

नगर पालिका एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने व्यापारियों और आम नागरिकों को जागरूक करते हुए बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने लोगों से कपड़े और जूट के थैलों का प्रयोग करने तथा प्लास्टिक मुक्त मुजफ्फरनगर बनाने में सहयोग देने की अपील की।

अभियान में कार्यवाहक कर अधीक्षक पारुल यादव, राजस्व निरीक्षक अमित कुमार एवं अमरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक पलक्षा मैनवाल, स्वच्छ भारत मिशन से रुचि शर्मा व आकाश दीप, बी.सी. सोनू मित्तल, गौरव सहित उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

नगर पालिका की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

MD NEWS बहुआयामी समाचार
आपकी आवाज, आपका समाचार।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *