बिग ब्रेकिगं अपडेट
नोटिस के बावजूद फिर शुरू हुआ रॉयल हॉस्पिटल का संचालन, उठे सवाल
रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज
बेहजम कस्बे में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित रॉयल हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर बंद करा दिया था। लेकिन विभागीय कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद अस्पताल का संचालन पुनः शुरू होने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार अस्पताल संचालक ने न तो विभाग द्वारा जारी नोटिस का कोई जवाब दिया है और न ही अस्पताल संचालन की अनुमति प्राप्त की है। इसके बावजूद अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना पंजीकरण और अनुमति के अस्पताल का संचालन आखिर किसके संरक्षण में किया जा रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम के अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि अस्पताल संचालक की ओर से न तो नोटिस का कोई जवाब दिया गया है और न ही अस्पताल खोलने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब अस्पताल को बंद करने के आदेश थे, तो बिना अनुमति उसके दरवाजे फिर कैसे खुल गए? स्वास्थ्य विभाग की आगामी कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

