MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर
बुढ़ाना! मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंशुका पाल की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाने की मांग की।

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अंशुका पाल की हत्या अत्यंत दुखद एवं निंदनीय घटना है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। संगठन ने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रभावी कदम उठाए।
जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल कुमार पाल एवं युवा नेता डॉ. सोनू कश्यप ने कहा कि यदि दोषियों के विरुद्ध जल्द और कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता मिलनी चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय दिलाने का आह्वान किया। घटना को लेकर पाल समाज सहित विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
