फतेहपुर, 10 जून 2026: जिला अस्पताल में रक्त की भारी कमी को देखते हुए आज इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर के तत्वावधान में दो भव्य रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। यह सराहनीय पहल रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुई।
पहला शिविर सुबह 10 बजे एमकेयू लिमिटेड, मलवां में और दूसरा शिविर दोपहर 2 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा (क्षेत्रीय कार्यालय) में आयोजित हुआ। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने दोनों संस्थाओं के प्रमुखों को श्रीराम पटका व मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया।
उत्साहपूर्वक हुआ रक्तदान और पंजीकरण
एमकेयू लिमिटेड, मलवां: यहाँ कुल 9 लोगों ने मानवता की सेवा में रक्तदान किया, जिनमें मैनेजर एडमिन मनोज द्विवेदी, अर्जुन सिंह, गौरव शर्मा, कप्तान सिंह, गौरव अग्रवाल, हर्ष सिंह, आशीष यादव, धर्मेंद्र तिवारी और अरूप मैथी शामिल रहे। इसके अलावा, 25 लोगों ने आगामी शिविर के लिए पंजीकरण कराया।
बैंक ऑफ बड़ौदा: इस शिविर में एलडीएम गोपाल कृष्णा, मनोज कुमार जांगिड़, निखिल शर्मा, आशीष कुमार, विराट मिश्रा, चंद्रप्रकाश भट्ट और पुलकित वर्मा सहित 7 लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही, 15 अन्य कर्मियों ने भविष्य के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
सभी रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि रीजनल हेड अरबिंद कुमार और रेडक्रॉस चेयरमैन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. अनुराग ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर एमकेयू के प्रोडक्शन मैनेजर रिषि भद्र सिंह, रोहित पटेल (एचआर), रेडक्रॉस प्रबंध समिति के उमेश कुमार श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य प्रेमचंद्र मौर्य तथा जिला अस्पताल ब्लड बैंक से डॉ. डी.के. वर्मा, अशोक शुक्ल, विनोद कुमार, कमला प्रसाद, सुलभ श्रीवास्तव व अजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

