बाराबंकी: अशोक कुमार सिंह जिला अध्यक्ष उ०प्र०जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बाराबंकी ने संघ के पदाधिकारियों के साथ शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित एवं लेखाधिकारी बाराबंकी से भेंट कर समस्या समधन के लिये चर्चा की । अध्यक्ष ने कहा कि समायोजन में नगर के शिक्षकों को नगर के विद्यालय में ही समायोजित किया जाए। सभी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध नहीं है जिसे उपलब्ध कराया जाए। बीएसए के अनुसार प्रकिया गतिमान है शीघ्र ही सभी विद्यालयो मे फर्नीचर होगा। श्री सिंह ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी के विषय में बात की उनका कहना है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक को छोड़ कर सभी जूनियर स्तर के स्कूल में तीन शिक्षक एवं प्राथमिकस्तर मे चार या पांच शिक्षक अनिवार्य किया जाए। बीएसए ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में अभी समस्त स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर कम से कमदो शिक्षक अवश्य दिये जाएंगे।प्रत्येक स्कूलों में कायाकल्प का कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु जिला अधिकारी से आदेश ग्राम प्रधान अथवा पंचायत सचिव को कराया जाए। जिससे समस्त अवशेष कार्य पूर्ण हो सके। अध्यक्ष जी ने आगे बोलते हुए कहा कि स्वेच्छापूर्वक जो शिक्षक समायोजन में अन्यत्र विद्यालय जाना चाहता हो उससे प्रार्थना पत्र के आधार पर उसी ब्लाक या नजदीक के ब्लाक में समायोजन कर दिया जाए। गर्मी और लू के कारण विद्यालय का समय माह मई के अनुसार ही संचालित किया जाए। जनगणना मे लगे शिक्षकों को अवकाश देने के सम्बन्ध में महोदय अवगत कराया कि अभी ऐसा कोई आदेश नहीं आया है अगर कोई आदेश आता है पालन किया जाएगा। लेखाधिकारी महोदय ने बताया कि आनलाइन अवशेष वेतनमान अप्लाई करें।शीघ्र ही सभी शिक्षकों को अवशेष वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल मे मो0 इखलाक जिला महामंत्री रविवाला सिंह कोषाध्यक्ष विनीत राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमामुद्दीन सल्पूराम कामराज उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद मंडलीय संयुक्त मंत्री शेर सिंह अध्यक्ष हरख शत्रोहन लाल संयुक मंत्री मो इरफान आदि लोग उपस्थित रहे।



