उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम – यूपीकॉस की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। CM ने आउटसोर्स व्यवस्था में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी व्यवस्था से आउटसोर्स कर्मियों के हितों का संरक्षण होगा और सरकारी विभागों को सुव्यवस्थित मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा।
CM योगी ने आउटसोर्स कर्मियों के लिए बन रहे एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से नियुक्ति, सत्यापन, अनुश्रवण और वेतन भुगतान जैसी सभी प्रक्रियाओं का केंद्रीकृत संचालन किया जाएगा। इससे पूरी व्यवस्था सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आउटसोर्स एजेंसियों के चयन और संचालन के सभी मानक स्पष्ट, मानकीकृत और पारदर्शी बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था को शीघ्र अंतिम रूप देकर सभी विभागों में समान रूप से लागू किया जाए।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *