एमडी न्यूज रिपोर्टर मुनताज अली

असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर, भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को वाराणसी जिले के लोहता थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

जहां बैठक की अध्यक्षता वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार ने की। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों,ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य लोगों के साथ मोहर्रम ताजिया जुलूस और त्योहार से डिवाइडर, खंभे से लटकती तार आदि जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए डीसीपी प्रमोद कुमार ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का पर्व है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करते हुए त्योहार को अपने परंपरा के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं करेगा, ताजिया ले जाने के लिए नई रास्ता नहीं लेंगे,तजिए की जा दा ऊंचाई नहीं होनी चाहिए,जलूस के दौरान आप्ति जनक झंडे न हो।

डीसीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने या शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्थिति में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय ने भी उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए त्योहार के दौरान आपसी सहयोग,सौहार्द और भाईचारे की भावना बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या या सूचना की स्थिति में तत्काल पुलिस को अवगत कराएं,ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोग,ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मोहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग के साथ संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *