खाद-बीज वितरण पर प्रशासन की निगरानी
निर्धारित दर पर उपलब्ध कराया जा रही कृषि आदान सामग्रीबलरामपुर, 12 जून 2026/ खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को समय पर एवं निर्धारित मूल्य पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सक्रिय है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार कृषि आदान सामग्री की कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य वसूली पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।
इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) वाड्रफनगर श्री नीर निधि नंदेहा के मार्गदर्शन में कृषि सेवा केन्द्रों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक क्षति न हो और उन्हें शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही कृषि आदान सामग्री उपलब्ध हो सके। साथ ही कृषि एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा वाड्रफनगर क्षेत्र के विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत गैना स्थित प्रिंस कृषि सेवा केंद्र, चलगली स्थित श्याम ट्रेडिंग तथा किसान सेवा केंद्र का सघन जांच की गई। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरकों का वितरण कराया जा रहा है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि यदि किसी भी विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि ली जाती है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
निरीक्षण एवं निगरानी कार्यवाही के दौरान आरएईओ श्री नितेश तिवारी, श्री कौशल सहित कृषि एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Reporting by Himanshu raj md news chhtisgarh vice buero chief journlist ambikapur cg.7805838076.
