बिसौली : कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया में दबंगों ने ग्राम समाज की भूमि पर बने शहीद स्थल के आसपास अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। गांव के ही देवेन्द्र सिंह ने एसडीएम से अवैध कब्जे को मुुक्त कराने की मांग की है। देवेन्द्र सिंह के मुताबिक ग्राम समाज की भूमि पर शहीद स्थल का निर्माण कराया गया था। उक्त स्थल पर गांव के ही दबंगों ने न सिर्फ घूरा डाल रखा है बल्कि उस पर अवैध निर्माण भी करा रहे हैं। आरोप हैं कि दबंग विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां देते हैं। इसी वजह से अन्य ग्रामीण उनके खिलाफ मुंह खोलने से डरते हैं। ग्रामीण ने प्रशासन से उक्त मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed