प्रेस विज्ञप्ति
विषय: सर्व समाज के हक-अधिकार हेतु महा संविधान जागरूक यात्रा की चेतावनी
मैं, पुनीत कुमार, संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, बहुजन भीम सेना, जिला फिरोजाबाद, आज अपने बहुजन समाज की आवाज बनकर समस्त मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए सर्व समाज के हित में यह मांग करता हूं कि गरीब बच्चों को कक्षा 1 से स्नातक तक पूर्णतः निशुल्क शिक्षा-किताब-ड्रेस-छात्रावास-स्कॉलरशिप दी जाए, दलित-पिछड़े-आदिवासी-अल्पसंख्यक समाज पर हो रहे जातीय व सामाजिक अत्याचार तुरंत रोके जाएं, पुलिस प्रशासन द्वारा गरीब-मजदूर समाज पर किए जा रहे शोषण-उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों पर तत्काल रोक लगाई जाए, गरीब परिवारों की देखरेख, राशन, इलाज व रोजगार की पूरी जिम्मेदारी सरकार ले, कमरतोड़ महंगाई पर अंकुश लगाया जाए, हर सरकारी-प्राइवेट स्कूल के पाठ्यक्रम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, बिरसा मुंडा, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों व महापुरुषों का जीवन अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाए, 60 वर्ष से ऊपर हर गरीब-विधवा-दिव्यांग को ₹5000 मासिक पेंशन का कानून बने, किसान को फसल का दाम MSP पर गारंटी के साथ मिले व कर्ज माफी हो, जिला फिरोजाबाद सहित संपूर्ण भारत को गांजा-अफीम-स्मैक-शराब के नशा माफियाओं से मुक्त कर युवा पीढ़ी को बचाया जाए और यदि शासन-प्रशासन ये जनहित के काम नहीं कर पाता है तो सर्व समाज को जगाने व जनता को संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 17, 19, 21 के तहत अपने मौलिक अधिकार-हक-इंसाफ से परिचित कराने के लिए बहुजन भीम सेना संपूर्ण भारत में “महा संविधान जागरूक यात्रा” निकालेगी क्योंकि जब तक बच्चा अनपढ़, गरीब बेबस, किसान कर्जदार, युवा नशेड़ी और पुलिस जुल्मी रहेगी तब तक बहुजन भीम सेना सड़क से संसद तक यह संघर्ष जारी रखेगी।

