एम डी न्यूज़ बरेली
बरेली मे आज दिनांक 14 जून को आई एम ए रक्त सेंटर के माध्यम से एक विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और जीवन रक्षक रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक, निशुल्क रक्तदाताओं को उनके रक्तदान के लिए धन्यवाद देना है । एक ऐसी रक्त सेवा जो रोगियों को पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पाद उपलब्ध कराती है, एक प्रभावी स्वास्थ्य प्रणाली का महत्वपूर्ण घटक है। इस शिविर मे रक्त दाताओं ने उत्साह पूर्वक लगभग 170 यूनिट रक्त दान किया। रक्त दान शिविर में आई एम ए रक्त सेंटर के स्टाफ , अरबाज़ , अजीत सिंह,मेराज अहमद, फ़ौजिया अंसारी, विनोद , रचित, जितेंद्र पटेल, ने भी रक्त दान किया। इस शिविर का निर्देशन, रक्त सेंटर निर्देशक डॉ अंजु उप्पल, डॉ जे.पी. सेठी, और डॉ पारुल प्रिया ने किया,एवं आई एम ए स्टाफ मनोज साक्या, रविंद्र गंगवार, शिवम, सूरज, देवेंद्र दुबे, ज्योति एस लाल, दीपनारायन आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

