बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के नांदकुई गांव में शनिवार देर शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली पर सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) फतेहपुर में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान नांदकुई निवासी 21 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र कमलेश कुमार, सैलखिया निवासी हंसराज पुत्र हरिलाल और नांदकुई निवासी 35 वर्षीय अमित कुमार पुत्र प्रवेश कुमार के रूप में हुई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. देशराज ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है। नीरज कुमार को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आई हैं, जबकि हंसराज और अमित कुमार को मामूली चोटें लगी हैं। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर है।

डॉ. देशराज के अनुसार, यदि उपचार के दौरान नीरज की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होता है, तो उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफार किया जाएगा। अन्य दोनों घायलों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली मॅचा की फसल लेने यो लिए बखेत की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में अचानक बाहन असंतुलित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों ने तुरंत सहायता कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से बढ़ा हादसा टल गया।

फतेहपुर से रवि रावत की रिपोर्ट

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed