उप जिला संवाददाता सौरभ चौहान की रिपोर्ट


बिल्सी: इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं आयोजक कर्ताओं ने वरिष्ठ समाजसेवी दीपक चौहान का फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया ! वरिष्ठ समाजसेवी दीपक चौहान ने बताया कि वॉलीबॉल केवल खेल नहीं है, बल्कि संतुलन सहयोग और ऊर्जा का प्रतीक है वॉलीबॉल केबल नेट के दोनों तरफ गेंद खेलने का नहीं है! यह टीम भावना त्वरित निर्णय, और अनुशासन का सबसे बेहतरीन उदाहरण है! यह खेल हमें सिखाता है कि जीत अकेले नहीं, बल्कि सबके सहयोग और विश्वास से ही मिलती है! और टूर्नामेंट में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों से कहा की मैदान पर आपकी मेहनत और लगन ही आपकी असली पहचान है हार जीत तो खेल का एक हिस्सा है, लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण है आप पूरे जोश और खेल भावना के साथ खेले! वहीं वरिष्ठ समाजसेवी ने टूर्नामेंट आयोजकों की जमकर सराहना की इस मौके पर डॉ सुनील सागर, वीरेश सिंह, अजीत सक्सेना, शिवम, विक्की आदि लोग मौजूद रहे!
