वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल

ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर खबर हलचल न्यूज़ चैनल परिवार की ओर से ग्राम पंचायत बिचाला, बड़ा मानपुर, शुजागंज क्षेत्र में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और कार्यक्रम की सफलता की कामना की।
भंडारे में क्षेत्र के समाजसेवियों, वरिष्ठ पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था और पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, सेवा एवं भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि इस भंडारे का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे तथा जनसेवा की भावना को मजबूत करना है। उपस्थित लोगों ने खबर हलचल न्यूज़ चैनल परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी पहल बताया।
इस अवसर पर रुदौली विधानसभा क्षेत्र के समस्त पत्रकार साथियों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर अपना सहयोग प्रदान किया। वरिष्ठ पत्रकारों ने खबर हलचल न्यूज़ टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक सरोकारों की प्रशंसा की।
भंडारे का विशेष आकर्षण खबर हलचल न्यूज़ की रिपोर्टर शिल्पा राजपूत रहीं, जिन्होंने भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का परिचय देते हुए तिलक लगाकर वरिष्ठ जनों, पत्रकारों एवं अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। उनके इस सम्मानपूर्ण व्यवहार की उपस्थित लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
“तिलक से किया सम्मान और मुस्कान से जीता सभी का दिल” — शिल्पा राजपूत की इस पहल ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया। श्रद्धा, संस्कार और सम्मान की अद्भुत झलक ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सह संपादक विकास वीर यादव, प्रदेश संवाददाता राज यादव, शिल्पा राजपूत, प्रधान अमरनाथ यादव, फरीद अहमद, बाबा सलीम खान, दयाराम यादव, पंकज यादव, ललित कसौधन, अमरेश यादव सहित रुदौली विधानसभा क्षेत्र के अनेक पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देता यह विशाल भंडारा शांतिपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजकों के उज्ज्वल भविष्य एवं ऐसे जनहितकारी आयोजनों की निरंतरता की कामना की।

15 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed