वाराणसी/नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के वाराणसी से दिल्ली प्रस्थान के दौरान एक विशेष और सम्मानजनक दृश्य देखने को मिला। यात्री दिवस के शुभ अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, वाराणसी पर एयरपोर्ट स्टाफ द्वारा पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार मंत्री का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की गई।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, अतिथि देवो भवः की भावना और देश की गौरवशाली परंपराओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आधुनिक सुविधाओं और तकनीकी विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।

मंत्री ने वाराणसी को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विकास की दृष्टि से देश का गौरव बताते हुए कहा कि आज का भारत विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है। एयरपोर्ट पर मिले इस आत्मीय स्वागत ने यात्रियों और उपस्थित लोगों के बीच सकारात्मक संदेश दिया तथा भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान को और मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि बदलते भारत की तस्वीर आज देश के प्रत्येक क्षेत्र में दिखाई दे रही है, जहां विकास और विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार और यात्रियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *