थाना ठूठीबारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 66/2026 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त रफीक अंसारी पुत्र महमूद अंसारी निवासी लोहसी, थाना Pipraich जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की उम्र लगभग 27 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।
लगातार की जा रही सुरागरसी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 7 जून 2026 को परतावल क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *