थाना चौक पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 91/2026, धारा 69 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त ह्रदेश साहनी (20 वर्ष) पुत्र बृजराज, निवासी ग्राम धरमौली, थाना चौक, जनपद महराजगंज को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त की काफी समय से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

2 views
